जिंदगी
बहुत हुनरमंद हूँ मैं.
पर सीमाओं में बँधी हूँ.
नहीं जानती.
क्या आशीष और क्या अभिशाप है मेरे लिए,
पर अपने आपको सत्यापित करने को,
मुझे इंसान के हाथों में जाना ही होता है.
बार बार मैं छीली जाती हूँ.
दर्द और वेदना से भर जाती हूँ.
पर मैं जितना दर्द सहती हूँ,
उतना ही निखरती जाती हूँ.
जब जब मैंने गलती की है,
मुझे सुधारने का अवसर मिला है.
मैंने सुधारा भी है,
जब जब झांकती हूँ अपने अन्दर.
मेरा सब कुछ मेरे अन्दर ही दीखता है.
मेरा मन, मेरी आत्मा,
भले वो सख्त हो काली हो,
पर शुद्ध है, चमकदार है, मेरी अपनी है.
जहाँ जहाँ भी चलती हूँ, अपने निशान छोड़ जाती हूँ.
महत्वपूर्ण ये नहीं कि मैं कहाँ चलती हूँ.
महत्वपूर्ण ये है कि कैसे निशान छोड़ जाती हूँ.
मैं तो अपने आप को इंसान के हवाले कर देती हूँ.
तुम भी अपने आप को प्रभु के हवाले कर के देखो.
कभी इक पेन्सिल की जिंदगी भी तो जी के देखो!











