सोमवार, 15 जुलाई 2024

अज़रबैजान यात्रा (भाग 9)

 अज़रबैजान यात्रा (भाग 9) - बाज़ार की सैर


सदरक बाज़ार 


स्वादिष्ट भोजन करने के बाद याद आया कि इस यात्रा के दौरान शौपिंग तो हमने की नहीं, वापस आने पर सबको कुछ तोहफे देने भी पड़ेंगे। तब शुरू हुई एक अच्छे से शौपिंग स्थल की खोज। ऐसे तो अज़रबैजान या कहें बाकू में शौपिंग के लिए कुछ खास नहीं है क्योंकि यह खरीदारी के लिहाज से मंहगी जगह है और सभी चीज़ों के दाम अपने भारत से काफी ज्यादा हैं। लेकिन कुछ चीजें यहाँ पर विशेष हैं जैसे यहाँ की एक मिठाई जिसे बकलावा कहते है। यहाँ की अज़रबैजानी  चाय बहुत अच्छी होती है साथ ही विशेष तरह की चाय बनाने और परोसने के बर्तन। चांदी की जवेलरी भी यहाँ की अच्छी मानी जाती है । बाकी गिफ्ट आइटम्स जैसे फ्रिज मैगनेट, की रिंग बगैरह तो सभी जगह होते ही हैं ।

हमें पता चला की एक सदरक बाज़ार है जो यहाँ का होलसेल बाज़ार है और वहाँ लगभग सभी चीज़ें सही दाम पर मिलती हैं कपड़ों से लेकर क्राकरी या घरेलू सामान तक। बस फिर क्या था, फटाफट टैक्सी की और पहुँच गए सदरक बाज़ार। जैस बाज़ार के बारे में सुना था, बाज़ार बिलकुल वैसा ही था, कुछ भाग एयर कंडिशन्ड और कुछ भाग खुला हुआ। हमें ऐसे तो कुछ विशेष लेना नहीं था फिर भी सोचा अपने नाती के लिए कुछ कपडे बगैरह देख लेते हैं। कुछ कपडे खरीदे, कुछ ऐसा ही और सामान खरीदा और इसी में देखा कि दो-ढाई घंटे हो गए हैं, अब वापसी की राह पकड़नी चाहिए।

बाज़ार से बाहर निकले और टैक्सी पकड़ी और पहुँच गए होटल। शाम को माया रेस्तराँ में ही कुछ संगीत और बेली डांस का आयोजन था और हमें वहाँ भी पहुँचना था सो होटल में जाकर चाय की चुस्कियाँ लीं, कपडे बदले और निकल गए रात्रिभोज के लिए। रात्रि के भोजन और विशेष कार्यक्रम को देखकर होटल वापस आये और इस तरह एक दिन और गुजर गया और रात फिर नींद के आगोश में।

कल कुछ जगहों के बारे में बात होगी जिसमें अग्नि पर्वत और अग्नि मन्दिर और ऐसी ही कुछ और जगहें शामिल हैं.......

सदरक बाज़ार के दृश्य 



                                         सदरक बाज़ार के दृश्य 


सदरक बाज़ार के दृश्य 


                                              सदरक बाज़ार के दृश्य 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...