भ्रष्टाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भ्रष्टाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 जनवरी 2013

राष्ट्रवादी


राष्ट्रवादी 
भ्रष्टाचार की कोख में
सांसों की डोर थामे
एक नया जीवन
कभी अनिच्छा,
कभी मात्र एक इच्छा
कई बार संस्कारो की उबकाई
कहीं सत्ता की अनिद्रा
कहीं सत्ता में ही निद्रा
कभी धन का अपच,
कहीं लालच की मितली
कही अनकही सुगबुगाहट
भाग्य की करवट
भ्रष्टाचार के लहू से
सिंचित नव जीवन
जन्म होता है
राष्ट्रवादी विध्वंस
राष्ट्रवादी भ्रष्टाचार
राष्ट्रवादी हिंसा का
जानती हूँ मैं
पर शायद अनभिज्ञ है वो
सत्य से
कि अभिशप्त है वो कोख
एक राष्ट्रवादी न जनने को।

रविवार, 17 अप्रैल 2011

टोटका


टोटका



न जाने क्यों आजकल
इक अजीब सा डर सताने लगा है
डर सताता है ज़माने की निगाहों का
कहीं हमारी प्यार भरी जिंदगी को
ज़माने की नज़र न लग जाये,
गली मोहल्ले और दादी माँ,
सभी के टोटके अपनाए
पर चैन नहीं आया 
सुना है हर टोटके का तोड़ भी होता है....
पर आज मैं 
इक बेजोड़, बेतोड़, रामबाण टोटका ले ही आई हूँ.
सुनो ! किसी से कहना मत ...
अब से मैं बनी रहूंगी भ्रष्टाचार
और तुम 
पुलिस के ऊँ......चे अफसर. 
दुनिया की नज़रों, में सबके सामने.
हम दोनों छत्ती....स 
एकांत,अकेले कमरों और पलों में तिर....सठ ..
बोलो, अपने प्यार को ज़माने की जालिम नज़र से
बचाने के लिए क्या मंजूर है तुम्हें ये टोटका.     

रविवार, 17 जनवरी 2010

झूठ के पांव


झूठ के पांव



झूठ के पांव निकलते देखा है

सच पे सवार होते देखा है

कान्हा की आड़ में,

लीला का नाम ले,

कदाचार देखा है

पवनसुतों के सीने में,

व्याभिचार देखा है

मर्यादा पुरुशोत्तमों को करते,

भ्रष्टाचार देखा है

अपनी आयु लीलने को,

जानकी को लाचार देखा है

दूर क्यों जाऊं कहीं,

जब पतियों को,

करते दुश्शासन सा,

दुराचार देखा है

किस किस की गवाही दूँ,

कौन मानेगा

जब मैंने

झूठ के पांव निकलते देखा है

सच पे सवार होते देखा है

(फोटोग्राफ मेरी बेटी शाश्वती दीक्षित द्वारा हमारे व्यक्तिगत एल्बम से)














Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...