श्रद्धा सुमन
श्रद्धा सुमन तुम्हें अर्पित हैं
ठुकराओ मत प्यार करो
मन की छोटी सी बगिया में
मेरा भी आह्वान करो
मेरी सब खुशियाँ ले लो
पर नैनों का नीर मुझे दे दो
शुभ प्रभात मुझसे ले लो
पर आर्द्र निशा मुझको दे दो
मेरी सब खुशियाँ अर्पित हैं
ठुकराओ मत प्यार करो
मन की छोटी सी बगिया में
मेरा भी आह्वान करो
मेरी सब प्रतिभा ले लो
पर अपनी भावुकता मुझे दे दो
मेरा सब अस्तित्व ले लो
पर अपनी याद मुझे दे दो
उषा का सुहाग तुम्हे अर्पित है
ठुकराओ मत प्यार करो
मन की छोटी सी बगिया में
मेरा भी आह्वान करो
मुझसे मत अपना रूप छुपाओ
पर अपना चित्र मुझे दे दो
नव प्रेम सूत्र आरंभ करो
पर बिछुडी याद मुझे दे दो
मेरा प्यार तुम्हे अर्पित है
ठुकराओ मत प्यार करो
मन की छोटी सी बगिया में
मेरा भी आह्वान करो


