सुस्ताती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुस्ताती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 अगस्त 2010

सफ़र


सफ़र






कुछ भी तो नहीं बदला

रस्ते पर के ठूंठ

हर ठूंठ की छाँव में सुस्ताती धूप.

पानी की एक एक बूंद को तरसती

समंदर में एक सीपी

कहीं कोठरी में सुबकता बचपन

कहीं बचपन में पनपता यौवन

कुछ भी तो नहीं बदला

देह में धधकता दावानल

बयार में घुलता गंधक

आँखों में तरता तेज़ाब

ये सिर्फ शब्द नहीं

कुछ न कह पाने की व्यथा है

कहते हैं

देश ने प्रगति की है

निर्धन निरीह और निर्बल

आज भी वहीँ हैं

आज से तिरसठ साल पहले

छोड़ आई थी जहाँ.




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...