सड़कें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सड़कें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 जुलाई 2012

बरसात


बरसात


कल मेरे शहर में
बड़ी मिन्नतों बाद बरसात हुई.
बदहाल सड़कों,
बीमार नालियों,
हांफते नालों,
में फिर एक बार
बात-मुलाकात हुई.
कुछ कम कुछ ज्यादा
बातें सबकों मान्य हुईं.
हर तरह के तैरते भ्रष्टाचार से
गलियां सड़कें गुलज़ार हुईं.
कल मेरे शहर में
बड़ी मिन्नतों बाद बरसात हुई.
 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...