बार-कोड
मेरी पलकों के बार-कोड ने
कल जब बहुत शोर मचाया था
अपने बार-कोड रीडर से तुमने,
फ़ौरन मुझे पढ़वाया था
एक्सपायरी डेट पास जान
जश्न खूब मनाया था
एक्सपायरी डेट निकल गयी
तो क्या,
मैं नयी पैकिंग में आऊँगी,
अपने माथे पे बिंदिया की जगह,
क्यू टैग, सजाऊँगी,
अपनी देह पर जहाँ तहां,
मेग्नेटिक
सिक्योरिटी टैग लगाउँगी
तुम्हे छोड़ कोई हाथ लगाये,

