रविवार, 12 फ़रवरी 2012

परीक्षण


परीक्षण

वो मिश्री से मीठे बोल तुम्हारे 
पहली बार सुने थे जब मैंने 
कितना सकुचाई थी लजाई थी मैं 
लाज में लपेट कर,
छुपा दिए थे कहीं वो बोल तुम्हारे 
आज इतने बरसों बाद .....
याद नहीं कितने ..
बीस पच्चीस ....
तुम्हारे छुवन की 

सिहरन का अहसास भूले 
वो बोल तुम्हारे 
समय कि चादर ओढ़े 
आज भी वहीँ पड़े हैं बेसुध 
क्या इस वसंतोत्सव प्रणय पर्व पर 
अपनी उँगलियों कि पोरों से सहलाकर
जीवंत कर दोगे उन बोलों को      
या इस बार भी 
मात्र कनखियों से देखोगे मुझे और मुस्कुरा दोगे 
यदि ये सच है तो
तो इस बार मैं 
उन बोलों कि तह तक जाना  चाहूंगी 
जानना चाहूंगी 
कि इतने बरसों 
क्षण क्षण हर क्षण 
क्या इतना क्षरण हो चुका है .... 

43 टिप्‍पणियां:

  1. Hmmm pata nahee kyon chand ehsaas bhula diye jaate hain? Bada dukh hota hai!

    जवाब देंहटाएं
  2. ये क्षरण नहीं, मर्यादाओं की लुकाछिपी है।

    जवाब देंहटाएं
  3. traasdi hai waqt ke saath
    meethe bol lupt ho jaate hein
    rah jaataa hai sirf saath nibhaanaa

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर कविता. वक़्त के साथ मन भी बदलता है ...

    जवाब देंहटाएं
  5. सुहानी यादों का सफर मुबारक हो :-)))
    शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या इस वसंतोत्सव प्रणय पर्व पर
    अपनी उँगलियों कि पोरों से सहलाकर
    जीवंत कर दोगे उन बोलों को
    या इस बार भी
    मात्र कनखियों से देखोगे मुझे और मुस्कुरा दोगे
    यदि ये सच है तो
    तो इस बार मैं
    उन बोलों कि तह तक जाना चाहूंगी
    जानना चाहूंगी
    कि इतने बरसों
    क्षण क्षण हर क्षण
    क्या इतना क्षरण हो चुका है ....मन में उद्वेलित गहन एहसास

    जवाब देंहटाएं
  7. मर्मस्पर्शी सृजन बधाईयाँ जी /

    जवाब देंहटाएं
  8. कभी कभी प्रेम मुखरता भी चाहता है………सुन्दर अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रेम भले ही दबा रहे पर बना रहे...शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  10. क्या इस वसंतोत्सव प्रणय पर्व पर
    अपनी उँगलियों कि पोरों से सहलाकर
    जीवंत कर दोगे उन बोलों को....

    अत्यंत सुन्दर रचना...
    सादर.

    जवाब देंहटाएं
  11. सुन्दर भावपूर्ण आत्मानुभव.

    जवाब देंहटाएं
  12. क्या बात है रचना जी!!! शब्द-शब्द अन्तर्मन तक उतर गया जैसे!!

    जवाब देंहटाएं
  13. कमाल की अभिव्यक्ति है.. प्रथम की प्रणय की उष्णता और दबे पलों के अंदर उसकी सुगबुगाहट.. यह क्षरण नहीं है बस आँख मिचौनी है!!

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत सुन्दर लाजबाब प्रस्तुतीकरण|

    जवाब देंहटाएं
  15. भावों की आँख मिचौली
    अहसास तो वही रहते हैं...अपने पूरे वजूद के साथ

    जवाब देंहटाएं
  16. ये क्षरण नहीं..अभिव्यक्ति का काएदा बदला है शायद..

    सुन्दर रचना..

    जवाब देंहटाएं
  17. विचारणीय ...समय के साथ प्रेम बढ़ा या कमी आई ....सच में कहना भी तो ज़रूरी है....

    जवाब देंहटाएं
  18. RACHNA JI GAHAN BHAVON SHABDON PR LANA ....ASAN NAHI HOTA .....PR APNE TO BADI SAHJATA SE SB KUCHH PATHKON TK PAHUCHA DENE KI KALA ME PRVEEN HAIN .....APKI YAH RACHANA BEHAD JEEVANT HAI....BADHAI SWEEKAREN

    जवाब देंहटाएं
  19. अब तक तह तक तो पहुँच ही गयी होंगी :):)
    सुंदर भावाभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  20. समय और परिपक्वता के साथ प्रेम के सूत्र भी बदलते रहते हैं। अक्षुण्ण कुछ रह सकता है तो बस अंतस ही। वहीं प्रेम का मूल है,वहीं सहचर का वास है।

    जवाब देंहटाएं
  21. वाह ! बसंती अहसास !
    सुन्दर प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  22. जरुरी है इन बोलों की तह तक जाना...

    जवाब देंहटाएं
  23. कहीं न कहीं छू गया बहुत कुछ अपना सा...

    जवाब देंहटाएं
  24. वक्त दर वक्त बदलती धारणाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  25. rachna ji
    ye prem ke bol jivan bhar kaano me amrit ras gholta raheisse badh kar aur prem ki abhivykti kya ho sakti hai.
    behatrren premabhivykti----
    poonam

    जवाब देंहटाएं
  26. भावों की खूबसूरत अभिव्यक्ति है.

    जवाब देंहटाएं
  27. dena aur pana hamare vash me nahi tabhi to aesi sthiti hoti hai khadi ,
    bahut khoobsurat .rachna ji yaad karne ke liye shukriyaa .

    जवाब देंहटाएं
  28. वाह ....बहुत बढि़या। अत्यंत सुन्दर रचना...

    जवाब देंहटाएं
  29. वो मिश्री से मीठे बोल तुम्हारे पहली बार सुने थे जब,jane kya-kya mahsoos hua tha tab....gazab ki prastuti.............

    जवाब देंहटाएं
  30. बहुत ही खूबसूरत एवं भावपूर्ण प्रस्तुति....
    कृपया इसे भी पढ़े-
    नेता- कुत्ता और वेश्या (भाग-2)

    जवाब देंहटाएं
  31. BEHAD KHOOB SOORAT RACHAN PR AK BAR PUNH BADHAI ...HAN MERE NAYE POST PR AP KE LIYE KUCHH KHAS HAI .

    जवाब देंहटाएं
  32. प्रेम का क्षरण कभी नहीं होता ... ये कुछ और होगा प्रेम नहीं ...

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...