रविवार, 17 अप्रैल 2011

टोटका


टोटका



न जाने क्यों आजकल
इक अजीब सा डर सताने लगा है
डर सताता है ज़माने की निगाहों का
कहीं हमारी प्यार भरी जिंदगी को
ज़माने की नज़र न लग जाये,
गली मोहल्ले और दादी माँ,
सभी के टोटके अपनाए
पर चैन नहीं आया 
सुना है हर टोटके का तोड़ भी होता है....
पर आज मैं 
इक बेजोड़, बेतोड़, रामबाण टोटका ले ही आई हूँ.
सुनो ! किसी से कहना मत ...
अब से मैं बनी रहूंगी भ्रष्टाचार
और तुम 
पुलिस के ऊँ......चे अफसर. 
दुनिया की नज़रों, में सबके सामने.
हम दोनों छत्ती....स 
एकांत,अकेले कमरों और पलों में तिर....सठ ..
बोलो, अपने प्यार को ज़माने की जालिम नज़र से
बचाने के लिए क्या मंजूर है तुम्हें ये टोटका.     

54 टिप्‍पणियां:

  1. वाह क्या टोटका है ....बनी रहूंगी वही ....सार्थक रचना आपका आभार

    जवाब देंहटाएं
  2. छत्तीस और तिरेसठ का टोटका तो बड़ा मज़ेदार और लाभदायक प्रतीत होता है ।
    tempting लेकिन attempt करने में भी तो डर लगता है ।

    एक अलग सी दिलचस्प पोस्ट और रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर टोटका है यह.
    बस कोई अन्ना हजारे न आ जाए बीच में.
    ३६ और ६३ भी खूब रहे .

    जवाब देंहटाएं
  4. अच्छा टोटका है... लेकिन इसका भी तोड़ है, अन्ना हजारे!
    अच्छी कविता, सटीक व्यंग्य!!

    जवाब देंहटाएं
  5. बड़ा कारगर है ये आजकल । सच की दिलचस्प प्रस्तुति । धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  6. वो प्यार नही एक खेल हे जो टोटको पर चले ओर जमाने से डरे, अजी हम तो खुल्मा खुला प्यार करते हे...
    बहुत सुंदर रचना,

    जवाब देंहटाएं
  7. आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
    प्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
    कल (18-4-2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
    देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।

    http://charchamanch.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  8. azeeb itfaak hai sabre paper padhne baithi to wahan bhi isi vshya par charcha rahi ,bahut sundar likha hai
    हम दोनों छत्ती....स एकांत,अकेले कमरों और पलों में तिर....सठ ..बोलो, अपने प्यार को ज़माने की जालिम नज़र सेबचाने के लिए क्या मंजूर है तुम्हें ये टोटका.

    जवाब देंहटाएं
  9. हा हा , एकदम मजेदार और डेडली काम्बिनेसन .

    जवाब देंहटाएं
  10. गंभीर व्यंग्य सहजता से कह दिया गया है.. बढ़िया कविता..

    जवाब देंहटाएं
  11. उद्देश्य अच्छा है और प्यार के लिए कुछ भी करना चाहिए ! शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह ! क्या टोटका है...
    वैसे युद्ध और प्रेम में सब जायज़ है...
    भावनाओं की सुन्दर अभिव्यक्ति ...हार्दिक बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह जी
    बहुत बढिया |सुना है संत्री मंत्री सब इन्ही टोटको के सहारे जीते है |

    जवाब देंहटाएं
  14. Ek dum sahi totka h.... u always impress me wid your out of da box ideas.. simply loved dis one too like ur ol other posts :)

    जवाब देंहटाएं
  15. aapke totke ko nazar na lage jee......


    apane oyar ko nazar se bachane ke liye kadam usulo kee kabr par hee uthega ......

    जवाब देंहटाएं
  16. aapke totke ko nazar na lage jee......


    apane oyar ko nazar se bachane ke liye kadam usulo kee kabr par hee uthega ......

    जवाब देंहटाएं
  17. करारा कटाक्ष।
    ..छत्तिस..तिरसठ को नौ दो ग्यारह करना पड़ेगा।

    जवाब देंहटाएं
  18. आदरणीय रचना दीक्षित जी
    नमस्कार !
    क्या टोटका है सुन्दर अभिव्यक्ति..... सटीक व्यंग्य!!

    जवाब देंहटाएं
  19. बढ़िया टोटका ...कारगर साबित होना लाजमी है ..तीखा व्यंग्य

    जवाब देंहटाएं
  20. सार्थक रचना
    बहुत सुन्दर टोटका है यह

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत खूब टोटका है जी हम भी अजमा के देखते हैं |
    सुन्दर रचना |

    जवाब देंहटाएं
  22. बढिया टोटका है । शुभकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  23. वाह... बहुत खूब कहा है आपने ।

    जवाब देंहटाएं
  24. यह कविता पढ़ते ही खूब हंसी आई और अचानक हंसी रूक गई और काली बदलियों की घटा सी छा गई, मन उदास हो उठा फिर मन क्रोधित हो उठा। यह कैसा टोटका है पहले हंसाता है फिर रोने भी नहीं देता। उलझे हालातों को सुलझे शब्दों में बखूबी पिरोया गया है।

    जवाब देंहटाएं
  25. अपने प्यार को ज़माने की जालिम नज़र से
    बचाने के लिए क्या मंजूर है तुम्हें ये टोटका. ...bahut jabardast

    जवाब देंहटाएं
  26. वाह ! वाह ! क्या बढिया हल निकाला है बुरी नजरों से बचने का, इसीलिये आजकल कुछ लोग ज्यादा ही फलफूल रहे हैं !

    जवाब देंहटाएं
  27. अच्छा कटाक्ष किया है टोटके के साथ...

    जवाब देंहटाएं
  28. क्या कमाल का टोटका है...सटीक कटाक्ष ...बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  29. बहुत बढ़िया..ज़बरदस्त टोटका ...... सटीक

    जवाब देंहटाएं
  30. क्या टोटका है । मानना पडेगा ।

    जवाब देंहटाएं
  31. उत्तम कविता के माध्यम से एक करारा व्यंग्य

    जवाब देंहटाएं
  32. जी वाकई खूबसूरत टोटका। ऐसी रचनाएं कभी कभी पढने को मिलती हैं।

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत ही अच्छा लगा ये टोटका ... सटीक व्यंग्य........

    जवाब देंहटाएं
  34. रचना जी,नमस्कार.
    "अब से मैं बनी रहूंगी भ्रष्टाचार
    और तुम
    पुलिस के ऊँ......चे अफसर."
    आपके इस टोटके को तो पूरा देश अपनाने को तैयार बैठा है,मगर उस अन्ना जी का क्या करें जो इन सबका तोड़ ढूंडने में लगे हैं.व्यंग्य की मीठी चासनी में डूबी यह रचना अखबार से बनाई आपकी पतंग सा ही प्रभाव छोड़ती है.अत्यंत सामयिक एवं संदेशपरक.

    जवाब देंहटाएं
  35. सार्थक रचना ..जबरदस्त लिखा है..

    जवाब देंहटाएं
  36. बेहतरीन, शंका या समाधान। दिलचस्प प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  37. rachna ji totko ke baare me suna to bahut hai .kahin kahin raste me bhi kai baar dekha hai aur dekhte hi amma ki seekh yaad aa jaati hai raste me kahin kata nibi ,mirch ya fuul pade mile to uanhe langhana mat .
    lekin jis tarah se aapne iske baare me bayaan kiya hai vah bahut bahut hi achha laga
    bahut hi badhai prastuti ke liye bahut bahut
    badhai
    ponam

    जवाब देंहटाएं
  38. जाट देवता की राम-राम,
    लगे रहो, टोटको में देखे क्या बिगाड लेंगे ये?

    जवाब देंहटाएं
  39. vigyani kitne huye , huye na koyi sayan,
    totka mantra ka paath kar,paa gaye jag ka gyaan...

    bahut accha kaha aapne Rachna ji...

    Bin TOTKA sab soona laage...
    Totak se hi kismat jaage,...

    जवाब देंहटाएं
  40. अनुभूती और अभिव्यक्ति की एक सुन्दर मिशाल

    जवाब देंहटाएं
  41. पल में ३६ पल में ६३,ज़बरदस्त टोटका .

    जवाब देंहटाएं
  42. Very informative post. Thanks for taking the time to share your view with us.

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...