सोमवार, 11 अक्तूबर 2010

वृत्त

वृत्त



एक वृत्त जिसकी त्रिज्या परिधि और व्यास

सतत गतिशील हैं

कभी फैल जाते हैं

अनंत दिशाओं तक

कभी सिमट कर समाहित जाते हैं

केंद्र बिंदु में

ये एक चमत्कारिक और अभिमंत्रित वृत्त है

अपने ही माथे पे एक लाल वृत्त संजोये

हमारे कहे अनकहे भय समझने की अद्भुत क्षमता

हमारे विस्थापन के साथ

पल पल घटता बढ़ता

उसका वात्सल्यमय परिधि सा आंचल

हमें पुकारती परस्पर विपरीत

दिशाओं में फैली व्यास सी बाहें

कभी अपनी बाँहों में भरने को तत्पर

कभी सामने उठी हुई समान्तर त्रिज्या सी

अर्ध वृत्त बनाते हुए भी

सम्पूर्णता की परिचायक बाहें

कभी अपने अंक में भर

सम्पूर्ण वृत्त को केन्द्रीभूत कर

सत्यापित करता अपने अस्तित्व को

मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे

जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त

जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है

हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है.

चित्र गूगल से साभार

32 टिप्‍पणियां:

  1. सच है, वात्सल्य की कोई सीमा नहीं है।

    जवाब देंहटाएं
  2. मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे

    जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त

    जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है

    हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है.

    Kya kamaal ka likha hai aapne! Nishabd hun!

    जवाब देंहटाएं
  3. मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे
    जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त
    जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है

    बहुत सुन्दर अहसास ।
    बेहतरीन प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  4. रेखागणित में जीवन या जीवन का रेखागणित? इस रेखागणित का अंत बहुत सुन्दर बन गया है। एक तो हर वृत में मां को पाना और एसा वृत्त देने वाले के प्रति नतमस्तक होना । उत्तम रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. Adbhut... aap ek dum alag tereh ki upamayein dhundh laati hain.. yehi khubsoorti h aapki kavita ki...

    जवाब देंहटाएं
  6. मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे

    जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त

    जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है

    हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है.
    bahut sundar ,mamta ka aasra sadaiv maa me hi khojte hai tabhi maa ki chhavi jhalkti hai .

    जवाब देंहटाएं
  7. हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है.

    और हर मान में एक वृत्त ...बहुत सुन्दर ..

    जवाब देंहटाएं
  8. हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है.
    बहुत सुन्दर कविता है रचना जी.

    जवाब देंहटाएं
  9. वात्सल्य की परिधि, एक ऐसी परिधि है जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि समाहित है...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही ख़ूबसूरत रचना ...
    अंत भावुक कर गया....
    मेरे ब्लॉग पर इस बार
    एक और आईडिया....

    जवाब देंहटाएं
  11. उम्दा लेखन के लिए बधाई.
    धन्यवाद.
    WWW.CHANDERKSONI.BLOGSPOT.COM

    जवाब देंहटाएं
  12. लाजवाब लिखे हो मैडम जी..
    तस्वीर के साथ आपकी कविता का आनंद कई गुना बढ़ गया है...

    इस वात्सल्य भाव के आगे नमन हैं...

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत ही ख़ूबसूरत कविता है..
    ...माँ ब
    कभी फैल जाते हैं
    अनंत दिशाओं तक
    कभी सिमट कर समाहित जाते हैं
    केंद्र बिंदु में
    ये एक चमत्कारिक और अभिमंत्रित वृत्त है

    बहुत ही ख़ूबसूरत कविता है..माँ का वात्सल्य एक वृत्त के समान ही तो है...कभी फैलाव देता हुआ...कभी केंद्र में समाहित करता हुआ

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति !

    जवाब देंहटाएं
  15. जीवन की ज्योमिती को बहुत सुंदर तरीके से व्यक्त किया है आपने.. जीवन सच मुच वृत्त ही तो है.. विज्ञान के गूढ़ विषय को सहजता से व्यक्त करती है आप.. सुंदर कविता...

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत सुंदर रचना. गहराई में डूब कर रचना का सृजन किया है.

    जवाब देंहटाएं
  17. बहुत खूब ,... प्रेम को परिधि में कहाँ बाँधा जा सका है अब तक ... अछा प्रयोग है आपका इस रचनमें ...

    जवाब देंहटाएं
  18. aapne geomatrical terms ko kavita mein istemaal kiya hai....lovely experiment.

    जवाब देंहटाएं
  19. maa ko acha likha..u maa ko kai tarah se likha gya ..par jitna pado utan kam aur yaha kuch naya mila...

    badhayee

    जवाब देंहटाएं
  20. "मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे
    जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त
    जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है
    हाँ! मैंने हर वृत्त में एक माँ को पाया है."
    रचना जी ,
    आपकी रचना पढ़ी वाकई नतमस्तक हूँ हर उस वृत्त पर जिसकी परिधि पर हमलोग हैं और केन्द्रक में मां जो केंद्र से परिधि तक चलायमान है.बिम्ब-योजना और शिल्प भी कविता से साक्षात्कार में मददगार है. अत्यंत सुंदर रचना के लिए बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  21. मैं नत मस्तक हूँ उस प्रभु के आगे
    जिसने हम सब को दिया है एक ऐसा वृत्त
    जो हमसे शुरू हो हम पर ही समाप्त होता है

    माँ का वात्सल्य एक वृत्त के समान ही है!
    उत्तम रचना!

    जवाब देंहटाएं
  22. चमत्कारिक और अभिमंत्रित वृत्त को प्रणाम.

    जवाब देंहटाएं
  23. इस रचना को पढ़ा नहीं महसूस किया.

    दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...